PFMS UP Scholarship 2026-27: PFMS से यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करें

अगर आप UP Scholarship के लिए आवेदन कर चुके हो और आप सोच रहे हो की छात्रवृत्ति इसका सही जानकारी आपको PFMS पोर्टल पर मिल जाएगी। PFMS मलतब की Public Financial Management System यह वही सिस्टम है जिसके माध्यम से सरकार छात्रों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के रूप स्कॉलरशिप की राशि भेजती है।

इस आर्टिकल में आपको PFMS UP Scholarship से वो सभी जानकारी जैसे की PFMS क्या है, पैसा कैसे ट्रांसफर होता है, स्टेटस कैसे चेक करें, और अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें।

PFMS क्या है

पीएफएमएस (PFMS) का पूरा नाम पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (Public Financial Management System) है। यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत नियंत्रक महालेखाकार (CGA) द्वारा बनाया गया एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर है, इसके जरिए सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) माध्यम भेजा जाता है।

PFMS की Official वेबसाइट : https://pfms.nic.in

PFMS UP Scholarship 2026-27

PFMS UP Scholarship 2026-27 काम कैसे करती है?

अगर छात्र UP Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन करता है और उसका verification complete हो जाता है, तो उनको यह प्रोसेस को फॉलो करना होता है:

  • आवेदन जमा: छात्र scholarship.up.gov.in पोर्टल पर Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन करता है।
  • सत्यापन: आवेदन को संबंधित School/College द्वारा जाँचकर Verify किया जाता है।
  • स्वीकृति: सत्यापित आवेदन की जाँच के बाद District Welfare Officer द्वारा Approval दिया जाता है।
  • PFMS को प्रेषण: स्वीकृत आवेदनों का भुगतान संबंधी डेटा PFMS को भेजा जाता है।
  • बैंक खाते में भुगतान: PFMS, DBT के माध्यम से Scholarship की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर करता है।

PFMS पर UP Scholarship Status कैसे चेक करें?

स्टेप 1: सबसे पहले आप PFMS की official https://pfms.nic.in/ website पर जाएं।

स्टेप 2: अब वेबसाइट के होम पेज “Payment Status” के विकल्प पर जाए और , फिर “Know Your Payment” सेलेक्ट करें।

UP Scholarship Status Check

स्टेप 3: अब अपनी जानकारी दर्ज करे जैसे की

  1. अपना Bank Name सेलेक्ट करें
  2. Bank Account Number दर्ज करें और confirm box दर्ज

स्टेप 5: यह जानकारी दर्ज करने के बाद आप Captcha कोड भरें और “Send OTP” पर क्लिक करें।

स्टेप 6: अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसको यहां पर दर्ज करें।

स्टेप 7: जैसे ही आप Submit करते हो तो आपके सामने पेमेंट की डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

PFMS Portal में यह जानकारी मिलती है

Statusमतलब
Payment InitiatedPFMS ने बैंक को पैसा भेज दिया है
Payment Successfulराशि आपके खाते में क्रेडिट हो गई है
Payment Failedकिसी कारण से transfer नहीं हुआ
No Record Foundअभी तक PFMS पर data नहीं आया

यदि आपके सामने स्क्रीन पर No Record Found दिखा रहा है तो चिंता करने की जरूरत नहीं क्यों की, इसका मतलब है कि आपका आवेदन pending है यानि की verification process में है।

UP Scholarship Payment Date 2026-27

UP Scholarship 2026-27 की राशि Aadhaar से लिंक बैंक में DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी। स्कूल के नवीनीकरण छात्रों का भुगतान 25–31 अक्टूबर 2026, जबकि फ्रेश छात्रों का भुगतान 25–31 जनवरी 2027 के बीच होने की संभावना है।

श्रेणीसंभावित भुगतान तिथि
कक्षा 9–12 नवीनीकरण25–31 अक्टूबर 2026
कक्षा 9–12 फ्रेश25–31 जनवरी 2027
दशमोत्तर नवीनीकरण16–25 जनवरी 2027
दशमोत्तर फ्रेश27–31 जनवरी 2027
संदिग्ध डेटा सुधारित16–25 जनवरी 2027

Umang App से यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आप घर बैठे ही UP Scholarship का स्टेटस ऑनलाइन देखना चाहता है तो नीचे दी गई Umang Mobile App से स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया को फॉलो करे :

स्टेप 1: सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Umang App को इंस्टॉल करें, इंस्टॉल कर सकते हैं और से इंस्टॉल कर सकते हैं।

Umang App Status Chack
Android User Play StoreInstall Now
iPhone User App StoreInstall Now

स्टेप 2: अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद एप को ओपन करो, अब आपके सामने बहूत भाषाएं दिख जाएगी जिसमे से आप अपने अनुसार हिन्दी या English का चयन कर सकते है, और आगे बढ़े। फिर Terms and condition को check करके NEXT बटन पर क्लिक करे, जिससे आप application के main dashboard पर पहुच जाएंगे।

Umang App Status Chack Process

स्टेप 3: अब आपको Register और Login के दो विकल्प दिखाई देंगे, पहली बार UMANG App का उपयोग कर रहे हैं तो पहले Register करके Login करें। अगर पहले से Registration है, तो सीधे Login करके आगे बढ़ें।

Umang App Login

स्टेप 4: Login करने के बाद नीचे दिए गए All Services विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब यहां पर आपको कई सारी Services दिखाई देंगी। जहाँ पर आप दिए गए Search आइकन पर क्लिक करके PFMS सर्च करें। इसके बाद PFMS Service दिखाई देने पर उस पर क्लिक करें।

Umang App Login & Chack Status

स्टेप 6:- अब यहाँ पर आपको Know Your Payment का विकल्प दिख जाएगा और यहां पर क्लिक करें।

Umang App Se Up Scholarship

स्टेप 7:- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपनी डिटेल्स जैसे की Account Number, Bank Name और Mobile Number दर्ज करके submit के बटन पर क्लिक करें

Umang App Se Up Scholarship

ध्यान दे : यहाँ पर वहीं अकाउंट नंबर और मोबाईल नंबर एंटर करे जो आपने स्कालर्शिप का आवेदन करते समय दर्ज किए थे तभी आप अपना स्टेटस आसानी से देख सकते है

स्टेप 8:- अगर आपने जिस भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किए थे उसके विकल्प आपको यहां पर दिख जाएंगे। अब आपको Up Scholarship Status देखना हैं उसी पर क्लिक करे।

Umang App Se Up Scholarship

स्टेप 9:- जैसे आपने आवेदन किया है उसके अनुसार आपकी आवेदन का status दिख जाएगा

तो दोस्तों यह था Umang App से Up Scholarship के स्टेटस के बारे में आवेदन की स्थिति ऐसे जान सकते है, इसके आलावा आप एक और विकल्प के माध्यम से भी अपनी स्कालर्शिप आवेदन की स्थिति को आसानी से चेक कर सकते हैं।

Up Scholarship Portal से Status कैसे देखे?

आप Up Scholarship Portal के माध्यम से अपना Application स्टेटस देख सकते है, बस आप नीचे दी गई स्टेप को फॉलो करो:

स्टेप 1:- सबसे पहले UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाएं।

स्टेप 2:- वेबसाइट के होम पेज पर Status ऑप्शन है उस पर जावो और यहां आपको पिछले 7 वर्ष तक का Application Status के विकल्प दिखाई देंगे। जिस में से आप जिस वर्ष का भी Scholarship Status चेक करना चाहते है ऊपर क्लिक करें।

स्टेप 3:- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी एप्लीकेशन फॉर्म की डिटेल्स भरें। जैसे की रजिस्ट्रेशन संख्या (Registration Number), जन्म-तिथि (DOB) और Captcha (कैप्चा कोड)।

स्टेप 4:- पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरने के बाद आप “Search” बटन पर क्लिक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब

प्रश्न: 1. यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 की स्थिति कैसे चेक करें?

उत्तर: यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 की स्थिति जानने के लिए ऑफिसियल पोर्टल पर जा कर ‘Student’ सेक्शन में लॉगिन (Fresh या Renewal) का चयन करें। फिर अपना OTR Number, Password और Capcha code दर्ज करे और Submit के बटन पर क्लिक करें।

प्रश्न: 2. स्कॉलरशिप का पैसा आया है कि नहीं कैसे चेक करें?

उत्तर: स्कॉलरशिप का पैसा आया है कि नहीं यह जानने के लिए आप UP Scholarship Portal, PFMS UP और Umang App की हेल्प से जान सकते है, बस अपनी जानकारी को अच्छे से फील करो और सबमिट पर क्लिक कर दो। आपका पेमेंट की जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी

प्रश्न: 3. स्कॉलरशिप का पैसा कब तक आएगा 2026 में?

उत्तर: 2026 में स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) का पैसा आपके आवेदन और राज्य या केंद्र सरकार के पोर्टल के आधार पर अगस्त से नवंबर 2026 के बीच आना शुरू होगा। और अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिसियल ऑफिसियल वेबसाइट को जरूर विजिट करें।

प्रश्न: 4. आधार कार्ड से स्कॉलरशिप कैसे देखें?

उत्तर: अगर आप यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 आवेदन कर चुके है और आप आधार कार्ड आधार कार्ड से स्कॉलरशिप देखना चाहते है, तो आप PFMS Portal पर जा कर आप अपने आधार नंबर और बैंक खाते के माध्यम से स्कॉलरशिप की राशि ऑनलाइन देख सकते है