UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल, छात्र स्टेटस चेक ऐसे करें

अगर आप उत्तर प्रदेश के छात्र हैं और आपने UP Scholarship के लिए आवेदन किया है, तो अब आप आसानी से अपने आवेदन का Online Scholarship Status Check कर सकते हैं। इस पोस्ट में आपको UP Scholarship से जुड़ी जरूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में मिलेगी।

जैसे कि Scholarship का Status कैसे चेक करें, OTR Number कैसे पता करें, आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी क्या है और Scholarship के लिए कौन पात्रता है और इम्पोर्टेन्ट डेट क्या हैं।

आपको बस नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ना है और अपना स्टेटस चेक करें

UP Scholarship 2026 क्या हैं?

Up Scholarship जो की उतर प्रदेश राज्य सरकार छात्रों के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल हैं अगर हम इसके मुख्य उद्देश्य बात करे तो कक्षा 9 वी से लेकर PG (Post Graduate) छात्रों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है जिसके माध्यम से उनकी पढ़ाई चलती रहे और वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके।

UP Scholarship

इस स्कालर्शिप का संचालन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ही करती हैं। लेकिन इस योजना का लाभ केवल SC,ST,OBC, अन्य minotiry वर्ग एवं General वर्ग में आने वाले छात्रों को ही मिलता है

क्र.छात्रवृत्ति योजनाकक्षा / श्रेणी
1प्री-मैट्रिककक्षा 9-10
2पोस्ट-मैट्रिककक्षा 11-12
3दशमोत्तरइंटर के बाद
4पोस्ट-मैट्रिक (राज्य के बाहर)Outside State

UP Scholarship महत्वपूर्ण तिथियाँ

UP Scholarship Apply के लिए Pre-Matric (9वीं-10वीं), Post-Matric Intermediate (11वीं-12वीं) और Post-Matric Other Than Intermediate (B.A., B.Sc. आदि) छात्रों के लिए Fresh और Renewal महत्वपूर्ण तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं।

दशमोत्तर (11 & 12 के अतिरिक्त) – मुख्य प्रक्रिया

प्रक्रियाप्रारंभ तिथिअंतिम तिथि
शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना22 July 202615 August 2026
विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन23 July 202630 August 2026
मास्टर डाटा का सत्यापन25 July 202614 September 2026
अल्पसंख्यक वर्ग के निजी शिक्षण संस्थानों की मार्किंग25 July 202614 September 2026
छात्रों द्वारा आवेदन का नवीनीकरण एवं हार्ड कॉपी जमा करना15 September 202615 October 2026
शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन सत्यापन एवं अग्रसारण15 September 202625 October 2026
विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा छात्रों का सत्यापन15 September 202605 November 2026
NIC द्वारा स्क्रूटनी06 November 202620 November 2026
जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक21 November 202626 November 2026
मांग सृजन27 November 202630 November 2026
धनराशि का अन्तरण01 December 202610 December 2026

संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा:-

प्रक्रियाप्रारंभ तिथिअंतिम तिथि
संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा का सत्यापन21 November 202620 December 2026
NIC द्वारा पुनः स्क्रूटनी21 December 202631 December 2026
त्रुटिरहित डाटा को डिजिटल सिग्नेचर से लॉक करना01 January 202710 January 2027
मांग सृजन11 January 202715 January 2027
धनराशि का अन्तरण16 January 202725 January 2027

कक्षा 12 से उच्चतर Fresh छात्रों की प्रक्रिया:-

प्रक्रियाप्रारंभ तिथिअंतिम तिथि
Fresh छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन / ऑनलाइन आवेदन15 September 202631 October 2026
छात्रों द्वारा फाइनल प्रिन्ट निकालना16 September 202602 November 2026
हार्ड कॉपी एवं आवश्यक संलग्नक जमा करना16 September 202604 November 2026
शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन सत्यापन एवं अग्रसारण16 September 202610 November 2026
विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा छात्रों का सत्यापन16 September 202625 November 2026
NIC द्वारा स्क्रूटनी26 November 202605 December 2026
मांग सृजन16 December 202620 December 2026
धनराशि का अन्तरण21 December 202631 December 2026

Fresh छात्रों के संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा:-

प्रक्रियाप्रारंभ तिथिअंतिम तिथि
संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा का सत्यापन06 December 202631 December 2026
NIC द्वारा पुनः स्क्रूटनी01 January 202710 January 2027
मांग सृजन21 January 202725 January 2027
धनराशि का अन्तरण27 January 202731 January 2027
UP Scholarship Update:-
यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।
आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अंतिम तिथि जरूर जांच लें।

महत्वपूर्ण लिंक

S.No.Scholarship TypeAction
1Pre Matric (9th & 10th Class) Registrationयहाँ क्लिक करें
2Pre-Matric Login 10th Class (Renewal candidates)यहाँ क्लिक करें
3Pre-Matric (9th & 10th Class) Login (Fresh candidates)यहाँ क्लिक करें
4Post Matric (11th & 12th Class) Registrationयहाँ क्लिक करें
5Post Matric Other Than Intermediate Scholarships Registrationयहाँ क्लिक करें
6Post-Matric Login (11th & 12th Class) (Fresh candidates)यहाँ क्लिक करें
7Post-Matric Login 12th Class (Renewal candidates)यहाँ क्लिक करें
8Post-Matric, other than Intermediate Login (Fresh candidates)यहाँ क्लिक करें
9Post-Matric, other than Intermediate Login (Renewal candidates)यहाँ क्लिक करें
10Post-Matric outside the state Login (Renewal candidates)यहाँ क्लिक करें
11Post-Matric outside the state Login (Fresh candidates)यहाँ क्लिक करें

UP Scholarship के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज

उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए UP Scholarship का लाभ लेने से पहले पात्रता की सभी शर्तों को ध्यान से जानना जरूरी है। अगर आवेदक पात्रता को पूरा नहीं करता है, तो छात्रवृत्ति प्राप्त करने में समस्या आ सकती है। इसलिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आप नीचे दी गयी निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा

इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदक:

  • उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • कक्षा 9वीं से लेकर UG/PG या डिप्लोमा कोर्स में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक का पिछली कक्षा/वर्ष में उत्तीर्ण (Pass) होना आवश्यक है।
  • आवेदक का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
  • SC/ST वर्ग के आवेदकों की वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख तक होनी चाहिए।
  • General/OBC/Minority वर्ग के आवेदकों की वार्षिक पारिवारिक आय ₹2 लाख तक होनी चाहिए।
  • UP Scholarship के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही किया जाता है।

जरूरी दस्तावेज:-

UP Scholarship में Apply आवेदन करने के लिए छात्र के पास पहले से सभी दस्तावेजों को तैयार रखे ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी ना हो:

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कॉलेज/स्कूल की फीस रसीद
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • OTR (One Time Registration) नंबर

UP Scholarship 2026-27 Apply – ऑनलाइन रेजिस्ट्रैशन कैसे करें

UP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने से पहले छात्र UP Scholarship की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन की अंतिम तिथि और जरूरी दिशा-निर्देश जरूर ध्यान में रखे। साथ ही आवेदन शुरू करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और OTR (One Time Registration) कैसे करते हैं यह समझ लेना हैं

Scholarship Apply के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे:-

स्टेप 1:- सबसे आप ऑफिसियल वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/index.aspx पर जाए।

UP Scholarship 2026-27

स्टेप 2:- अब आप होम पेज पर Student वाले विकल्प पर क्लिक करें और विकल्प New Registration पे क्लिक करे।

UP Scholarship

स्टेप 3: अब अपनी Category के अनुसार विकल्प चुनें, ऑनलाइन Registration के लिए आपको अलग-अलग विभागों के विकल्प दिखाई देंगे। आप अपनी Category के हिसाब से विकल्प को चुने

UP Scholarship Apply Online

आपको मुख्य रूप से ये 3 विकल्प मिलेंगे:

  1. समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 (For ST,SC,General Category) (Fresh)
  2. पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 (For OBC Category) (Fresh)
  3. अल्प-संख्यक कल्याण विभाग उ0प्र0 (For Minority Category) (Fresh)
  4. समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 (अस्वच्छ पेशे में लगे माता पिता अभिभावक के कक्षा 9 व 10 में अध्यनरत बच्चों के लिए ) (Fresh)

ध्यान दें: Registration करते समय आप अपनी सही Category के अनुसार ही विभाग का विकल्प चुनें, ताकि आवेदन करने में आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो

स्टेप 4: अपनी कक्षा और Category (वर्ग) को सही चुनने के बाद आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा। यहां आपको अपना OTR Number (One Time Registration Number) दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। अगर आपने OTR Registration नहीं किया है, तो सबसे पहले OTR Registration पूरा करें। OTR Registration की प्रोसेस जानने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5:- अब आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा जहाँ पहले आप OTR नंबर एंटर करें (अगर पहले से OTR Number है तो) और सबमिट के बटन पर क्लिक करें

UP Scholarship Apply Now

स्टेप 6:- आवश्यक जानकारी दर्ज करें:- OTR Number दर्ज करके Submit पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन से जुडी जानकारी देखने को मिलेगी अब आपको पूछी गई जानकारी को सही तरिके से दर्ज होगा।

OTR Number

इस चरण में मुख्य रूप से निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे:

  1. जिला (District
  2. वर्ग (Category)
  3. हाई स्कूल उत्तीर्ण करने का वर्ष (Year of passing H S)
  4. हाई स्कूल बोर्ड का अनुक्रमांक (H S board roll number)
  5. शिक्षण संस्थान (Educational institution)
  6. धर्म (Religion(
  7. मोबाइल नंबर (Mobile number)
  8. अपनी पसंद का पासवर्ड (Password)

स्टेप 7:- यह सभी जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर दिया गया captcha कोड को सही से डालकर Proceed Registration पर क्लिक कर देना

बस यह प्रक्रिया पूरी करते ही आपका UP Scholarship Registration पूरा हो जाएगा। Registration के दौरान दर्ज की गई जानकारी के आधार पर अब आप Scholarship Portal पर Login कर सकते हैं।

Login करने के लिए आप अपनी Registration/Login ID और Password का सही यूज़ करे और सफलतापूर्वक Login करने के बाद आपके सामने Scholarship आवेदन का फॉर्म खुल जाएगा, जहां से आप आवेदन की आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

UP Scholarship Portal Students Login 2026-27

UP Scholarship Portal Students लॉगिन करने के लिए आप नीचे दी गई स्टेप को फॉलो करे:-

स्टेप 1:- सबसे पहले आप ऑफिसियल पोर्टल पर जाए https://scholarship.up.gov.in/index.aspx

स्टेप 2: अब वेबसाइट के होम पेज पर Student पर जाए और Login Fresh पर क्लिक करके अपनी class के अनुसार ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

स्टेप 3:- अपनी श्रेणी के अनुसार Login Fresh, Postmetric Students, Postmetric Other than Inter Students, Postmetric Other State Students विकल्प चुनें। इसके बाद Login पेज खुल जाएगा।

UP Scholarship Apply

स्टेप 4:- अब Login पेज पर अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

  1. आवेदन का प्रकार
  2. पाठ्यक्रम का प्रकार
  3. रजिस्ट्रेशन संख्या भरें सत्र (2026-27)
  4. ओटीआर नंबर
  5. अपना पासवर्ड / वेरिफिकेशन कोड डालो
  6. कैप्चा कोड

स्टेप 5:- लॉगिन करने के बाद आपके सामने बहुत से option दिखेंगे जिसमे से आपका सिर्फ एक ही ऑप्शन कम्प्लीट मिलेगा, आगे आपको नेक्स्ट बी स्टेप को कम्प्लीट करना होगा Registration के बाद आपको निम्नलिखित विकल्प दिखाई देंगे:

  • Application Form
  • Upload Documents
  • Income/Cast Auth.
  • Aadhar AUth.
  • Application Lock
  • Recieve Hard Copy at Intitutions

स्टेप 6: अब दिए गए सभी Options को अपने डॉक्यूमेंट और आवश्यक जानकारी के अनुसार एक-एक करके भरें।

सभी स्टेप को पूरे होने के बाद आपका Scholarship आवेदन Complete हो जाएगा। इसके बाद आवेदन की Hard Copy निकलवाकर संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करवा दे।

Realted Post

PFMS से यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करेंयूपी स्कॉलरशिप 2026 का स्टेटस कैसे चेक करें?
UP Scholarship Home PageClick Here

अंतिम पहलू

UP Scholarship पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार का आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है, इस पोर्टल की हेल्प से छात्र को पैसों की कमी के कारण बीच में पढ़ाई नहीं छोडने पड़ेगी पड़े।

इस लेख में बताए गए सभी आसान स्टेप की हेल्प से आप UP Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ साथ स्कॉलरशिप का स्टेटस आसानी से इस पोर्टल पर पूरा कर सकते हैं।

फॉर्म भरने से पहले आप सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास तैयार रखें। आवेदन के दौरान नाम, आधार, बैंक खाता और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज करें और सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी सही से चेक कर लें। इससे आवेदन में गलती ना हो ।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न. 1 UP Scholarship 2026-27 का फॉर्म कब शुरू होगा?

उत्तर: UP Scholarship 2026-27 के आवेदन की शुरुआत की तारीख आधिकारिक पोर्टल पर जारी होने के बाद पता चलेगी।

प्रश्न. 2 UP Scholarship का पैसा कब तक account में आ जाता है?

उत्तर: आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रवृत्ति की राशि निर्धारित समय के अनुसार बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाएगी।

प्रश्न. 3 UP Scholarship का Status कैसे चेक करें ?

उत्तर: छात्र UP Scholarship के ऑफिसियल पोर्टल पर लॉगिन करके Registration Number और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

प्रश्न. 4 अगर फॉर्म में गलती हो जाए तो क्या करें?

उत्तर: यदि Correction Window खुली हो, तो छात्र निर्धारित समय के अंदर अपने आवेदन में जरूरी सुधार कर सकते हैं।

प्रश्न. 5 अगर scholarship फॉर्म रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?

उत्तर: सबसे पहले रिजेक्शन का कारण स्टेटस में देखें और यदि सुधार या आपत्ति का विकल्प उपलब्ध हो तो निर्धारित समय में कार्रवाई करें।

प्रश्न. 6 UP Scholarship का पैसा नहीं आया तो क्या करें?

उत्तर: सबसे पहले Scholarship फॉर्म का स्टेटस, बैंक अकाउंट और आधार-सीडिंग की जानकारी चेक करे या फिर आप संबंधित विभाग से संपर्क करें।

प्रश्न. 7 UP Scholarship के लिए कौन-कौन से documents जरूरी हैं?

उत्तर: आवेदन के लिए आपके पास Aadhaar card, income certificate, caste certificate, domicile certificate, bank details और academic documents की आवश्यकता होती है।