उत्तर प्रदेश छात्रों के लिए UP Scholarship 2026 -27 का लाभ लेने के लिए OTR (One Time Registration) आवेदन करना बहुत जरूरी हो गया है पहले OTR की आवश्यकता हर किसी आवेदक के लिए अनिवार्य नहीं थी, लेकिन अब Scholarship आवेदन में लॉगिन करने के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भी OTR नंबर की जरूरत पड़ती है।
आपको आपकी जानकारी के लिए बता दे की अगर आप पहली बार UP Scholarship के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले OTR Registration पूरा करना जरूरी है।
इस पोस्ट में आपको OTR Registration की पूरी प्रक्रिया बहुत ही आसान भाषा में स्टेप बाय स्टेप बताई जाएगी, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपना OTR नंबर प्राप्त कर सकें और आगे Scholarship आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।
OTR क्या है? (UP Scholarship)
छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने OTR (One Time Registration) प्रकिया शुरू की गई जो एक यूनिक आईडी है। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र की मूल जानकारी जैसे की रजिस्टर, हर साल स्कॉलरशिप आवेदन करते समय वही जानकारी दोबारा भरनी न पड़े।

यानि की पहले हर साल स्कॉलरशिप फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, आधार, बैंक और अन्य जानकारी बार-बार लिखनी होती थी लेकिन अब आपको सिर्फ एक बार OTR ID बनानी होती है इसके बाद आवेदन के समय केवल OTR नंबर दर्ज करते ही आपकी सेव की गई जानकारी अपने आप फॉर्म में आ जाएगी।
UP Scholarship में OTR के फायदे:
- एक ही OTR ID से हर साल बिना टाइम और बिना परेशानी के आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक की जानकारी बार-बार भरने की जरूरत नहीं पड़ती।
- आवेदन प्रक्रिया आसान हो जाती है।
- आवेदक छात्र का डेटा ऑफिसियल सिस्टम में सुरक्षित रहता है।
| ध्यान दें: OTR केवल रजिस्ट्रेशन आईडी है। स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए हर शैक्षणिक सत्र में अलग से आवेदन करना फिर भी आवश्यक रहेगा। |
OTR Scholarship Registration पात्र और जरूरी दस्तावेज
अगर आप UP Scholarship OTR (One Time Registration) 2026-27 की बात कर रहे हैं, तो OTR और मुख्य Scholarship Application के दस्तावेज़ अलग अलग होते है नीचे आप OTR Scholarship Registration के लिए पात्र और जरूरी दस्तावेज की लिस्ट दी गयी है
| पात्रता | जरूरी दस्तावेज |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत छात्र | आधार कार्ड |
| Fresh और Renewal दोनों छात्र | आधार से लिंक मोबाइल नंबर |
| OTR के लिए आधार सत्यापन जरूरी | ईमेल आईडी |
| एक छात्र का केवल एक OTR | आधार Enrollment ID (जरूरत पड़ने पर) |
OTR UP Scholarship Registration ऐसे करें
स्टेप 1:- सबसे पहले आप ऑफिसियल वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/Popup.aspx पर जाए
स्टेप 2:- अब यहां पर आपको One Time Registration सभी गाइड लाइन को पढ़कर I agree to the following को चेक कर लेना हैं उसके बाद proceed पर क्लिक करें

स्टेप 3:- अब आपके सामने नई पेज ओपन होगा यहाँ पर आप अपना वर्ग/जाति समूह , मोबाईल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक नंबर हो ) और कैप्चा कोड दर्ज करें

स्टेप 4:- यह सभी जानकारी फील करने के बाद दिए गए Generate OTP बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5:- अब आपके register मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा जिसको यहाँ पर दर्ज करके Verify OTP पर क्लिक करे।

स्टेप 6:- अब आपको अपनी eKYC को कम्पलीट करना हैं जिसके लिए आपको यहाँ पर आधार नंबर और captcha दर्ज करना होगा
स्टेप 7:- यह सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप submit बटन पर क्लिक करना हैं।

स्टेप 8:- अब आपको Digilocker वेबसाइट के द्वारा register करके eKYC को कम्पलीट कर लेनी हैं। जैसे ही आप digilocker की हेल्प से ekyc complete करेंगे तो आपको एक और आखरी स्टेप पूर्ण करना हैं Final OTR.
स्टेप 9:- अब Final OTR को कम्पलीट करने के लिए आपको अपने स्कूल सर्टिफिकेट या फिर कॉलेज सर्टिफिकेट के अनुसार आप अपनी जानकरी जैसे की अपने पिता का नाम, माता का नाम, ईमेल और captcha दर्ज करके दिए गए submit बटन पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 10:- जैसे ही आप submit पर क्लिक करेंगे तो आपके कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर आपको अपना OTR number दिख जाएगा। जिसको आप यहां से कॉपी करके किसी भी फाइल में सेव कर लेना है क्यों की OTR नंबर आपको स्कालर्शिप की की जानकारी प्राप्त करने के काम आएगी
UP Scholarship OTR नंबर भूल गए तो क्या करें
यदि आपने UP Scholarship OTR नंबर प्राप्त करने के बाद अपना नंबर भूल जाते है या फिर यद् नहीं है तो आप अपना OTR नंबर forgot करके वापस प्राप्त कर सकते हैं।
OTR रिकवर करने के लिए आप नीचे बताई गयी स्टेप को देखे
स्टेप 1:- सबसे पहले आप पोर्टल की इस पेज https://scholarships.gov.in/otrapplication/login-page पर जाए
स्टेप 2:- अब यहां ‘OTR’ पर क्लिक कैरके ‘Forgot OTR’ पर क्लिक करे।
स्टेप 3:- एक नया पेज ओपन होगा जहाँ पर आपको अपना Aadhaar No दर्ज करके ‘Get OTP’ पर क्लिक करना हैं।

स्टेप 4:- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा जिसको यहां दर्ज करे
स्टेप 5:- अब आपको दिया गया Image Captcha या फिर Audio Captcha को दर्ज करना है और फिर ‘Submit’ पर क्लिक करें
निष्कर्ष
तो दोस्तों इस आर्टिकल से आप UP Scholarship OTR Registration करने की पूरी प्रक्रिया और OTR नंबर भूल जाते हो तो को दोबारा रिकवर करने का तरीका समझ चुके हो। अब आप अपने OTR नंबर की मदद से आप UP Scholarship Registration और आवेदन प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकते हैं। ध्यान रखें, Scholarship के लिए आवेदन करने से पहले OTR नंबर बनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि बिना OTR के आपका Scholarship Registration पूरा नहीं होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब
प्रश्न 1. यूपी स्कॉलरशिप के लिए ओटीआर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
उत्तर: OTR Registration करने के लिए आप official scholarship portal> Aadhaar number दर्ज करे और जो OTP आएगा उसको OTP verify करें, फिर आप अपनी जानकारी भरकर OTR ID generate करें।
प्रश्न 2. UP Scholarship OTR में गलती हो जाए तो क्या करें?
उत्तर: OTR में किसी प्रकार की कोई जानकारी गलत दर्ज होने पर तुरंत संबंधित OTR portal की correction/update सुविधा और official guidelines देखें।
Q.3 क्या OTR Registration हर वर्ष बदलना जरूरी है?
उत्तर: नहीं, OTR UP Scholarship Registration केवल एक बार ही बनाना पड़ता है, इसके बाद उसी OTR ID से हर वर्ष UP Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हो